Trending

अंतिम, निशा, मनीषा और मानसी ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स टीम में बनाई जगह

भारतीय कुश्ती महासंघ ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में चयन ट्रायल पूरे कर लिए, जिसके साथ आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम का स्वरूप तय हो गया।

अंतिम पंघाल, निशा दहिया, मनीषा, मानसी अहलावत, दीपांशी और प्रिया जैसी शीर्ष पहलवानों ने मैट पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड जीते और एक मजबूत राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। महिला 53 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से एक मुकाबले में हार गईं।

इसके बाद मीनाक्षी एक और मुकाबले में अंतिम से हार गईं और उन्होंने फाइनल में रेफरी के फैसलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 50 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी ने गोल्ड जीता, जबकि प्रियांशी को सिल्वर मिला।

53 किलोग्राम श्रेणी में अंतिम ने मीनाक्षी को हराकर गोल्ड अपने नाम किया, जबकि 57 किलोग्राम वर्ग में मनीषा ने नेहा शर्मा को शिकस्त देकर गोल्ड हासिल किया। 62 किलोग्राम वर्ग में मानसी अहलावत ने सरिता को मात देकर गोल्ड जीता। 68 किलोग्राम वर्ग का खिताब निशा दहिया के नाम रहा, जिन्होंने मानसी लाठर को मात दी। 72 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने काजल को पछाड़ते हुए का गोल्ड जीता।

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “मैं उन सभी पहलवानों को तहे दिल से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज शानदार प्रदर्शन किया और टीम में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता का स्तर असाधारण था, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हमारी महिला कुश्ती की अगली पीढ़ी बेहद मजबूत है।

इन एथलीट्स ने मैट पर जबरदस्त हिम्मत और तकनीकी कौशल दिखाया है। मैं उन्हें एशियन गेम्स में उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें पूरा भरोसा है कि वे देश के लिए बहुत गौरव लेकर आएंगी।”

Related Articles

Back to top button