Trending

स्पेशल ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी की बधाई

स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में रिकॉर्ड संख्या में मेडल जीतने पर भारतीय दल को पीएम मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने बोला कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों को बधाई, जिन्होंने बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 76 गोल्ड समेत 202 मेडल जीते.

भारत ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 में कुल 76 गोल्ड, 75 सिल्वर और 51 कांस्य मेडल जीते. इसपर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा, ‘हमारे अविश्वसनीय एथलीटों को बधाई जिन्होंने बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीते. उनकी सफलता में, हम समावेशिता की भावना का जश्न मनाते हैं और इन उल्लेखनीय एथलीटों की दृढ़ता की सराहना करते हैं.

बर्लिन में भारत ने 202 मेडल हासिल कर इतिहास रचा है. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बर्लिन स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में 202 पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का स्वागत करते हुए बोला कि उनके प्रदर्शन ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है.

उन्होंने आगे बोला कि, ‘मैं सभी पदक विजेताओं को बधाई देता हूं. आप सभी ने भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ाया है. आज पूरा भारत आप सभी पर गर्व करता हैं. आपके प्रदर्शन ने विश्व खेलों पर अमिट छाप छोड़ी है.

स्पेशल ओपंलिक वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल में भारतीय एथलीट ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें से 2 मेडल गोल्ड और 3 सिल्वर और 1 कांस्य पदक रहा. गोल्ड मेडललिस्ट आंचल गोयल (400 मीटर, लेवल बी, महिला) और रविमाधी अरूमुगम (400 मीटर, लेवल-सी, महिला) ने इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन रोमांच दोगुना किया.

साकेत कुंडु जिन्होंने पहले सिल्वर मेडल मिनी जेवलिन लेवल बी में जीता था. उन्होंने इसके अलावा 400 मीटर की रेस में कांस्य मेडल भी जीता. इस गेम की समापन सेरेमनी शानदार तरीके से हुई.

Related Articles

Back to top button