महाभारत’ के अभिनेता गुफी पेंटल का निधन

मुंबई। बी आर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। गुफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

एक हफ्ते पहले गूफी पेंटल की तबीयत बिगड़ गई थी। उस वक़्त उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया था।

गुफी पेंटल शुरू में एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित थे। 1969 में बंबई आकर , गुफी ने मॉडलिंग शुरू की, फिल्मों के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और विभिन्न फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया। उन्होंने अपने भाई को भी निर्देशित किया। उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा द्वारा महाभारत के रूपांतरण में मामा शकुनी की थी। जिसे पेंटल ने खुद अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका के रूप में पहचाना।

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने कहा, “गूफी को पिछले दो दिनों से होश नहीं था। महाभारत में उन्हें गूफी की वजह से ही काम मिला था। उन्होंने ही अर्जुन के किरदार के लिए मेरा ऑडिशन कराया था। मैं इसके लिए हमेशा गूफी का शुक्रगुजार रहूंगा।”

बता दें कि फिरोज ने अर्जुन का किरदार निभाने के बाद अपना नाम फिरोज से अर्जुन रख लिया था। आज वे अर्जुन के नाम से ही जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button