Trending

भारत में 50 साल के सबसे लंबे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की अनोखी तैयारी, कोच ने बताया पूरा प्लान

ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल जनवरी-फरवरी में भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। ये टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में इस बार कंगारु टीम चाहेगी कि बीजीटी को भारत में जीता जाए। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने खास प्लान बनाने का फैसला किया है। यही कारण है कि टीम इतनी बड़ी टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं खेल रही।

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बयान दिया है कि भारत में टेस्ट सीरीज से पहले टीम प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी।

टीमें बड़ी सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिए अभ्यास मैच खेलती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का प्लान भारत को भारत में ही फंसाने का कुछ अलग है। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों का सबकॉन्टिनेंटल खेल घरेलू टेस्ट सीजन खत्म होने से पहले ही शुरू हो जाएगा।

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लोकल टीमों के खिलाफ टूर गेम खेलने की पुष्टि कर दी है, लेकिन भारत के लिए ऐसा नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया इसके बजाय प्री-सीरीज कैंप के लिए एक ऐसी जगह भारत में ढूंढ रहा है, ताकि लगभग 50 साल में भारत के अपने सबसे लंबे दौरे के लिए खुद को तैयार कर सके।

कोच मैकडोनाल्ड ऐसा पहले भी कर चुके हैं। श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने से पहले दुबई में एक कैंप उन्होंने आयोजित किया था और 2023 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बेंगलुरु के पास अलूर में एक ऐसा ही कैंप किया था।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए एक चिंता की बात भी है। 21 जनवरी से भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया को खेलनी है, लेकिन उनकी तैयारी इस सीरीज के लिए भारत की परिस्थितियों के हिसाब से कम दिनों की होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ नए साल का टेस्ट खत्म होने के दो सप्ताह से भी कम समय में उन्हें नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 21 जनवरी से खेलना है।

कोच इसके लिए एक तरकीब निकाल सकते हैं कि वे घर पर प्रमुख खिलाड़ियों को न्यू ईयर टेस्ट से बाहर रखें और उनको भारत की सीरीज के लिए तैयार करें। भारतीय टर्निंग सरफेस जैसी पिचों पर प्रैक्टिस की जाए। इस तरह के विकल्प वे खोज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button