Trending

संसदीय समिति ने फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने पर मेटा की आलोचना की

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने कल नई दिल्ली में मेटा के अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के फेसबुक वीडियो को कुछ समय के लिए हटाए जाने के संबंध में मुलाकात की। भाजपा सांसद और समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए मेटा इंडिया की आलोचना की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री दुबे ने कहा कि समिति ने मेटा के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से इसके लिए माफी मांगने की मांग की है और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे धारा 79 के अंतर्गत दी गई सेफ हार्बर प्रोटेक्शन वापस लिया जाना चाहिए। भाजपा सांसद ने मेटा, यूट्यूब और एक्स को अपने एल्गोरिदम और कंटेंट मॉडरेशन से संबंधित मुद्दों को ठीक से हल न करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि भारत के सख्त कानूनी ढांचे के बावजूद इन प्लेटफॉर्मों ने बाल यौन शोषण सामग्री और महिलाओं को प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles

Back to top button