Trending

राष्ट्रमंडल खेल: प्रतिष्ठा ने फाइनल में बनाई जगह, प्रणति मामूली अंतर से चूकीं

भारत की जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला वॉल्ट स्पर्धा के क्वालीफाइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को खेले गए क्वालीफाइंग राउंड में प्रतिष्ठा पांचवें स्थान पर रहीं और शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर पदक की दौड़ में बनी रहीं।

पश्चिम बंगाल की 22 वर्षीय खिलाड़ी प्रतिष्ठा ने अपने दोनों वॉल्ट में 13.025 अंक हासिल करके शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह पक्की की। भारत की ही प्रणति नायक हालांकि मामूली अंतर से क्वालीफाई करने से चूक गई। वह 12.555 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहकर तीसरी रिजर्व खिलाड़ी रहीं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में इशिता रेवाले 11.725 अंकों के साथ 15वें, जबकि निशिका अग्रवाल 11.075 अंकों के साथ 19वें स्थान पर रहीं। आलराउंड प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा और इशिता दोनों ही फाइनल में जगह नही बना पाई। वह क्रमशः 42.250 और 41.700 अंकों के साथ 27वें और 28वें स्थान पर रहीं। उन्हें रिजर्व सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है।

Credit Gymnastics

महिला टीम स्पर्धा में भारत 123 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 158.400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा (157.300) और इंग्लैंड (154.300) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

Related Articles

Back to top button