Trending

डब्ल्यूटीसी की जंग: अगस्त में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, दो टेस्ट मैचों का कार्यक्रम घोषित

अगस्त में भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र के तहत यह सीरीज खेली जाएगी।

सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त, दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक आयोजित होगा। दोनों मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। भारत और श्रीलंका के लिए यह दो मुकाबलों की सीरीज बेहद अहम है। दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में ऊपर चढ़ना चाहती हैं।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र की प्वाइंट्स टेबल में, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मुकाबलों के बाद 48.15 के प्वाइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका 44.44 के साथ छठे पायदान पर है।

साभार : गूगल

इस दो मुकाबलों की सीरीज में जीत किसी भी टीम को शीर्ष-2 में जगह बनाने और फाइनल में पहुंचने की कोशिश में बहुत काफी मदद करेगी। भारत ने पिछली बार 2017 में श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने उस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत 17 जुलाई को होगी। इस टूर्नामेंट का समापन 8 अगस्त को होगा। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने अपने कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की टी20 सीरीज का कोई उल्लेख नहीं किया।

इस सीरीज का प्रस्ताव शुरू में चक्रवात ‘डिटवाह’ के बाद द्वीप देश में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड जुटाने के मकसद से दिया गया था। यह टी20 सीरीज मूल रूप से द्वीपीय देश में ‘दितवाह चक्रवात’ के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई थी।

फिलहाल, ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारत-ए टीम गाले में दो मुकाबलों के रेड-बॉल शैडो टूर के लिए श्रीलंका में है। पहला मैच ड्रॉ होने के बाद, दूसरा चार दिवसीय मुकाबला गुरुवार से शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button