Trending

ओलंपिक 2028 के क्रिकेट मैदान पर पहला मैच, नए स्टेडियम का शानदार पदार्पण

लॉस एंलिजिस 2028 ओलंपिक की क्रिकेट प्रतियोगिता के मेजबान पोमोना के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच की मेजबानी की जब यहां मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम से हुआ।

बुधवार को टूर्नामेंट के 16वें मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने छह विकेट से जीत हासिल करके मेजबान टीम के घरेलू मैदान पर पदार्पण का मजा किरकिरा कर दिया। नाइट राइडर्स समूह द्वारा बनाया गया यह नया स्टेडियम लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का पहला समर्पित घरेलू मैदान है और अमेरिका में बने कुछ खास क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।

साभार : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के पहले घरेलू मैच की मेजबानी कर रहा है। दोनों टीम को शुभकामनाएं और इसके खूबसूरत नजारों पर नजर रखें। क्या यह शानदार नहीं है?’’

अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से बने इस स्टेडियम में मुख्य स्क्वायर पर आठ विकेट हैं। इसका आकार आईसीसी के नियमों के अनुसार है और यहां 120 फीट ऊंचे छह ‘फ्लडलाइट टावर’ हैं। नाइट राइडर्स समूह के सह मालिक शाहरुख खान ने स्टेडियम के उद्घाटन को एक यादगार पल बताया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जो एक सपना था वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे अधिक देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजिलिस में लाना हम सभी के लिए एक यादगार पल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जगह सिर्फ खेल के लिए ही नहीं बल्कि मनोरंजन, परिवारों और हमेशा याद रहने वाली यादों के लिए भी बनाई गई है।’’

Related Articles

Back to top button