Trending

इगा स्वियातेक की मैड्रिड ओपन से चौंकाने वाली विदाई, अमेरिकी खिलाड़ी एन ली अगले दौर में

अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ इगा स्वियातेक एक अज्ञात बीमारी की वजह से मैच के बीच से हटने से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी स्वियातेक ने जब मैच छोड़ने का फैसला किया, तब ली 7-6 (4), 2-6, 3-0 से आगे थीं।

मैड्रिड में 2024 की चैंपियन स्वियातेक ने निर्णायक सेट में 2-0 से पीछे होने के बाद मेडिकल टाइमआउट लिया। वह कोर्ट पर वापस लौटीं, लेकिन ली ने अपनी सर्विस बरकरार रखी, जिसके बाद स्वियातेक ने आगे खेलने से इनकार कर दिया।

साभार : गूगल

पोलैंड की स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को अपने दूसरे दौर के पहले मैच में डारिया स्निगुर को सीधे सेटों में हराया था। विश्व की 34वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी एन ली ने शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की दूसरी जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला लेयला फर्नांडीज से होगा।

Related Articles

Back to top button