Trending

त्रिशूर पूरम से पहले केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल :

केरल के त्रिशूर के पास मुंदाथिकोड में एक पटाखा निर्माण इकाई में मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को भीषण आग और विस्फोट होने से कई कर्मचारी घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना त्रिशूर पूरम के तिरुवंबादी गुट
(Thiruvambady faction) के लिए आतिशबाजी तैयार करने वाली एक इकाई में हुई। बताया जा रहा है कि यह इकाई 24 अप्रैल को होने वाली आतिशबाजी’ के सैंपल के लिए सामग्री तैयार कर रही थी।

पूरम – केरल का मंदिर उत्सव (Thrissur Pooram)

यह केरल का सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिर उत्सव है, जिसमें ‘त्रिशूर पूरम’ सबसे प्रमुख है। यह उत्सव मलयालम महीने मेदम (अप्रैल-मई) में मनाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषताओं में सजे-धजे हाथियों की परेड, पारंपारिक वाद्ययंत्र (ढोलक), और 36 घंटे तक चलने वाले समारोह शामिल हैं। यह धर्मनिरपेक्षता का अनूठा उदाहरण है, जिसमें सभी समुदायों के लोग भाग लेते हैं।

Related Articles

Back to top button