Trending

इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान : यूनाइटेड नेशंस

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 6.4% और 2027 में 6.6% की दर से बढ़ने का अनुमान है। देश में मुद्रास्फीति (महंगाई दर) इस वर्ष 4.4% और 2027 में 4.3% रहने का अनुमान भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाया गया है। एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) ने हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाएं 2025 में 5.4% की दर से बढ़ीं, जबकि 2024 में यह दर 5.2% थी। इस वृद्धि का मुख्य कारण भारत में होने वाली मजबूत आर्थिक प्रगति रही है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (नॉमिनल GDP के आधार पर) है। हाल ही में भारत 5वें स्थान से नीचे फिसला है, जबकि 2025 तक भारत की GDP लगभग
ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जिसमें ब्रिटेन और जापान प्रमुख प्रतियोगी हैं।

इससे पूर्व फरवरी 2026 में नीति आयोग ने कहा था कि भारत विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में 5वें स्थान पर है और 2025 में इसका वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, नीति आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का हवाला देते हुए कहा कि भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2015 के 2.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत ने शीर्ष 20 देशों में 77 प्रतिशत की उच्चतम मुद्रास्फीति-समायोजित वृद्धि दर भी दर्ज की है, जो चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से भी अधिक है।

Related Articles

Back to top button