Trending

कोरिया युद्ध में भारत के योगदान पर आधारित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी नई दिल्‍ली में शुरू 

वर्ष 1950 से 1954 तक चले कोरिया युद्ध ( Korean War) में भारत के योगदान पर आधारित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी आज नई दिल्‍ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुई। कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्यून, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने आज प्रदर्शनी का दौरा किया।
रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि प्रदर्शनी का विषय है कोरियाई युद्ध में भारत का संतुलन: तटस्थता, कूटनीति और मानवीय सहायता।

कोरिया युद्ध में भारत की भूमिका:

1950-53 के कोरियाई युद्ध में भारत ने गुटनिरपेक्ष नीति अपनाते हुए एक प्रमुख मध्यस्थ और शांतिदूत की भूमिका निभाई। भारत ने न केवल संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से युद्धविराम का प्रस्ताव (Indian formula) पेश किया, बल्कि लगभग 6,000 सैनिकों (कस्टोडियन फोर्स) के साथ लेफ्टिनेंट जनरल के.एस. थिमैया की अध्यक्षता में युद्धबंदियों की वापसी के लिए न्यूट्रल नेशंस रिपेट्रिएशन कमीशन (NNRC) का नेतृत्व भी किया।

कोरिया युद्ध में भारत की भूमिका के प्रमुख बिंदु:

कूटनीतिक मध्यस्थता वाली भारत की भूमिका सर्वविदित है। भारत ने शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ, चीन और अमेरिका के बीच एक भरोसेमंद मध्यस्थ के रूप में कार्य किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि केपीएस मेनन ने कूटनीतिक मोर्चे पर अहम जिम्मेदारी निभाई। वहीं
युद्धविराम प्रस्ताव ( 1952) पर भारत ने एक ऐसा फॉर्मूला पेश किया जिसे अंततः युद्ध विराम के लिए स्वीकार किया गया।

चिकित्सा सहायता (60वीं पैराशूट फील्ड एम्बुलेंस): भारत ने सीधे युद्ध में लड़ने के बजाय मानवीय सहायता के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल ए.जी. रंगराज के नेतृत्व में एक फील्ड एम्बुलेंस यूनिट भेजी, जिसने घायल सैनिकों और नागरिकों का इलाज किया। युद्ध के बाद, भारत ने तटस्थ राष्ट्र के रूप में 22,000 से अधिक युद्धबंदियों की सुरक्षित वापसी (Repatriation) सुनिश्चित की, जिसका जिम्मा मेजर जनरल एसपीपी थोरात के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों की कस्टोडियन फोर्स (CFI) पर था।

मैरून एंजेल्स’ (Maroon Angels): भारतीय सैनिकों को दक्षिण कोरिया में ‘मैरून एंजेल्स’ (मैरून टोपी वाले मसीहा) के रूप में याद किया जाता है, जो उनके समर्पण का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button