Trending

जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का 83 वर्ष की आयु में हुआ निधन

जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे और दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। श्री राय ने अपनी फोटोग्राफी से दुनिया भर का ध्यान खींचा था। उनकी फोटोग्राफी को अक्सर आधुनिक भारत का “दृश्य अभिलेख” कहा जाता है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी उनकी तस्वीरें यादगार हैं। उन्हें 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 1992 में उन्हें अमरीका में “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर” नामित किया गया था। 2019 में उन्हें शीर्ष सम्मान एकेडेमी डेस बोक्स-आर्ट्स फोटोग्राफी पुरस्कार मिला था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया था।

रघु राय को भारत में फोटो पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। कुछ वर्ष पहले तक भी वह इस फील्ड में ऐक्टिव थे। 1971 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। भोपाल त्रासदी के वक्त उनकी एक तस्वीर बहुत फेमस हुई थी। इसमें एक मासूम बच्चे का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पूरी दुनिया में बहस छिड़ गई थी कि आखिर कॉर्पोरेट की लोगों के जीवन के प्रति क्या जिम्मेदारी है। उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जीवन के कई लम्हों को तस्वीरों में उतारा। मदर टेरेसा की तस्वीरें भी काफी फेमस हुईं।

आजादी से पहले ही 1942 में उनका जन्म हुआ था। उनकी जन्मस्थली आज के पाकिस्तान में है। उन्होंने फोटोग्राफी का सफर 1960 में शुरू किया और बड़ी-बड़ी प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने लगे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों को भी तस्वीरें उपलब्ध करवाईं। इसके अलावा उनकी 18 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button