बीच मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा: जब मिस्ट्री स्पिनर के सामने बैट छोड़कर हट गए डेरिल मिचेल
पाकिस्तान सुपर लीग में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ तारिका उस्मान की बॉल खेलने से मना कर दिया। उन्होंने एक ओवर में दो बार ऐसा किया।
वह तारिक द्वारा गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर असहज नजर आए। ऐसे में अंपायर को दखल देना पड़ा और बल्लेबाज से बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तारिक का बॉलिंग एक्शन बेहद अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशान होती है।
मिचेल द्वारा क्रीज छोड़ने का मामला नौवें ओवर में सामने आया। तारिक की शुरुआती तीन गेंद पर सिंगल आया लेकिन जब वह ओवर की चौथी डालने वाले थे तो मिचेल ने लंबे पॉज के कारण क्रीच छोड़ने का फैसला किया।

तारिक फिर बॉल फेंकने के लिए रेडी हुए मगर मिचेल दोबारा हट गए। हालांकि, तारिक ने इस बार बॉल फेंक दी। ऐसे में अंपायर ने कीवी बल्लेबाज से बात की और मैच आगे बढ़ा। तारिक की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना, जिसे मिचेल ने कवर की दिशा में खेला। बता दें कि तारिक का बॉलिंग एक्शन काफी समय से चर्चा का विषय रहा है।
पाकिस्तानी गेंदबाज की कोहनी के जोड़ में डबल जॉइंट है, जिसकी वजह से वह सीधे हाथ से गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं। ड्रामे के बावजूद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 182 रन बनाने के बाद रावलपिंडीज को 61 रनों से धूल चटाई। ग्लैडिएटर्स से राली रोसू (53) अर्धशतक जमाया और सऊद शकील ने 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
Daryl Mitchell twice pulls out of facing Usman Tariq 😂🤣😭 pic.twitter.com/HlDgOWMlPs
— Taimoor Zaman (@taimoor_ze) April 10, 2026
जवाब में रावलपिंडीज जरूरी रन रेट बनाए रखने के लिए121 रनों पर सिमट गई। साद मसूद ने उसके लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए। डेरिल मिचेल के बल्ले से 30 रन निकले। उन्होंने अब्दुल्ला फजल (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। मिचेल को 13वें ओवर में सऊद शकील ने कॉट एंड बोल्ड किया।



