Trending

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियन वितिदसर्न को हराकर फाइनल में पहुंचे

भारत के आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन कुनलावत वितिदसर्न को शनिवार को तीन गेम के मुकाबले में हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2023 विश्व चैंपियन वितिदसर्न को 10–21, 21–19, 21–17 से हराया। वह दिनेश खन्ना के बाद इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल स्वर्ण जीता था।

Picture Credit – BAI

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2023 में खिताब जीता था। अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैंपियन आयुष का सामना अब चीनी ताइपे के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शी यू की से होगा।

Related Articles

Back to top button