Trending

ला लिगा: मुरीकी के दो गोल से मालोर्का की शानदार जीत, एमबाप्पे के रिकॉर्ड के पहुंचे करीब

वेदात मुरीकी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मालोर्का की तरफ से दो गोल किए, जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के इस सत्र में सर्वाधिक गोल करने वाले काइलिन एमबाप्पे के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। मुरीकी के दो गोल से मालोर्का ने रायो वैलेकानो को 3-0 से हराया।

कोसोवो के स्ट्राइकर ने पहले हाफ के आखिर में चार मिनट के अंतराल पर दो गोल दागे। ये लीग में उनके इस सत्र में 20वें और 21वें गोल थे। इस तरह से वह एमबाप्पे के 23 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं।

रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड एमबाप्पे शुक्रवार को गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में कोई गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने फरवरी के बाद से इस प्रतियोगिता में कोई गोल नहीं किया है।

साभार : गूगल

मुरीकी ने मालोर्का के लिए अपने पिछले दो मैचों में तीन गोल किए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताहांत रियाल मैड्रिड के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत में भी गोल किया था। विलारियाल ने एथलेटिक बिलबाओ पर 2-1 से जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सर्गी कार्डोना और अल्फॉन ने विलारियाल के लिए पहले हाफ में गोल दागे।

Related Articles

Back to top button