Trending

2027 में भारत लौटेगी फॉर्मूला वन: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फिर दौड़ेंगी रफ्तार की मशीनें

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। मांडविया ने यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 2027 में फॉर्मूला वन रेस आयोजित की जाएगी। इसकी पहली रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में कराई जाएगी।’’

साभार : गूगल

भारत इससे पहले भी फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री की मेजबानी कर चुका है, लेकिन कर और नौकरशाही से जुड़ी समस्याओं के कारण 2013 में तीसरे संस्करण के बाद इसे फॉर्मूला वन रेस के कैलेंडर से हटा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button