देश विदेश के इतिहास में 28 सितंबर  का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1542 : 28 सितंबर को ही कैलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सान दिएगो कहे जाने वाले इलाके के नजदीक कदम रखा था और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने थे ।

1837 :  अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला था।

1887 : चीन के ह्वांग-हो नदी में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे थे।

1923 : पूर्वी अफ्रीकी देश और हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहे जाने वाले देश  इथोपिया ने  राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी थी।

1947 : आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का जन्म हुआ था।  पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं।

1950 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश  इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना था।

1958 : आज ही के दिन  फ्रांस में संविधान लागू हुआ था।

2001 : अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया था।

2004 :  विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा था।

2006 :  तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की थी।

2006 :  फ्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल ऑपरेशन किया था।

2007 : नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया था।

2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया था। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की थी।

2011:  मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की थी।

2016 : पोलैंड में जन्मे इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हुआ था।  पेरेज को 1993 में इस्राइल सरकार और फलस्तीन मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2018 : 28 सितंबर को ही उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमाला स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी।

2020 : आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-करबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी।

28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति और जयंती :

1746 : अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का 1746 जन्म हुआ था।

1836 : आध्यात्मिक गुरु शिरडी साईं बाबा का 1836 में जन्म हुआ था।

1885 : हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का 1885 में जन्म हुआ था।

1907 : महान् स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह का 1907 में जन्म हुआ था।

1909 : अभिनेता पी. जयराज का 1909 में जन्म हुआ था।

1929 : भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का 1929 में जन्म हुआ था।

1949 : भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का 1949 में जन्म हुआ था।

1982 : प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का 1982 में जन्म हुआ था।

1982 : बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का 1982 में जन्म हुआ था।

28 सितंबर को हुए निधन और पुण्यतिथि :

1837 : मुग़ल वंश के 18वें  बादशाह अकबर द्वितीय का 1837 में निधन हुआ था।

1895 : फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का 1895 में निधन हुआ था।

1953 : प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का 1953 में निधन हुआ था।

2008 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का 2008 में निधन हुआ था।

2012 : भारत के प्रथम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का 2012 में निधन हुआ था।

2015 : हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का 2015 में निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button