Trending

ब्राइटन की ऐतिहासिक जीत: चेल्सी को 3-0 से रौंदा, अंक तालिका में छठे स्थान पर

इंग्लैंड की प्रमुख फुटबॉल लीग प्रीमियर लीग में ब्राइटन एंड होव एल्बियन ने शानदार खेल दिखाते हुए चेल्सी को 3-0 से पराजित किया। इस जीत के बाद ब्राइटन 50 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया, जबकि चेल्सी सातवें स्थान पर खिसक गई।

चेल्सी ने अपने पिछले नौ मुकाबलों में सिर्फ एक जीत हासिल की है और टीम का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक बना हुआ है। मैच के तीसरे ही मिनट में ब्राइटन ने बढ़त बना ली, जब फेर्दी कादियोग्लू ने कॉर्नर से मिले मौके को गोल में बदल दिया।

पहले हाफ में चेल्सी एक भी शॉट लक्ष्य पर नहीं लगा सकी। दूसरे हाफ में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन टीम वापसी करने में नाकाम रही। 56वें मिनट में जैक हिन्शेलवुड ने जॉर्जिनियो रटर के पास पर गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद डैनी वेलबेक ने अंत में तीसरा गोल दागकर चेल्सी की हार सुनिश्चित कर दी।

@OfficialBHAFC

कोच लियाम रोसेनियर ने टीम में बदलाव किए, उनका कोई असर नहीं पड़ा। चेल्सी लगातार पांचवें मैच में हार गई और इस दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। ब्राइटन की इस जीत से उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है, जबकि चेल्सी के लिए आगे की राह और भी कठिन होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button