Trending

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेने आज 1:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बीते 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। 30 मार्च को मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

 

आज जब नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे तो बिहार में नई सरकार में निशांत और जदयू की क्या भूमिका रहेगी इस सब पर भी चर्चा होगी। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के सांसद और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

 

्र

 

दूसरी ओर बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है, सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा में पद की शपथ ले रहे हैं। सब कुछ नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही तय किया जा रहा है।

 

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश के करीबी विजय चौधरी ने बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली जा रहे हैं, 10 को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे, उसके बाद ही नीतीश कुमार का इस्तीफा होगा। नीतीश कुमार जब बिहार लौटेंगे तो फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की बैठक होगी। बैठक में अंतिम फैसला नई सरकार के गठन को लेकर होगा।

Related Articles

Back to top button