Trending

यूपी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में

16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026

उत्तर प्रदेश की सब जूनियर पुरुष एवं महिला दोनों टीमों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रांची झारखंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम ने हरियाणा को 2–1 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टीम की जीत में आरिका कुमारी और राशि सिंह ने गोल किया महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला झारखंड से खेला जाएगा इसमें प्लेयर ऑफ द मैच राशि सिंह चुनी गई। दूसरी ओर राजगीर बिहार में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने ओडिशा को 6–3 हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

इसमें करन धानुक, प्रहलाद राजभर, केतन कुशवाहा, रोमि पाल ने 1 गोल किया एवं नीतीश यादव ने 2 गोल कर टीम को विजय दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच नीतीश यादव चुने गए। पुरुष टीम का सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब से होगा।

Related Articles

Back to top button