हॉकी इंडिया ने की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा
बेंगलुरु : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप की घोषणा की है। यह कैंप 14 जुलाई से 7 अगस्त तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) बेंगलुरु में आयोजित…

बेंगलुरु : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप की घोषणा की है। यह कैंप 14 जुलाई से 7 अगस्त तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। कैंप आगामी दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट— ऑस्ट्रेलिया दौरा और हीरो एशिया कप 2025 (राजगीर, बिहार में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक) के लिए अहम तैयारी का हिस्सा होगा। गौरतलब है कि एशिया कप का विजेता सीधे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करेगा।
हालांकि भारत का एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां टीम ने आठ में से केवल एक मुकाबला जीता और लीग में आठवें स्थान पर रही, लेकिन कोचिंग स्टाफ आने वाले टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए टीम को दोबारा संवारने और कमजोरियों पर काम करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “प्रो लीग में यूरोप दौरे पर हमने देखा कि हमारी टीम ने हर मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मैच को फिनिश नहीं कर पाई—जो हमने भुवनेश्वर में बेहतर तरीके से किया था। यह एक अहम पहलू है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। इस कैंप का उद्देश्य हमारी ‘डिफेंड टू काउंटर टू विन’ रणनीति को और मजबूत करना है। वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन का सीधा मौका हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है और हम पूरी तैयारी के साथ एशिया कप में उतरेंगे।”
कैंप के लिए चुने गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
गोलकीपर्स- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, पवन और मोहिथ एच.एस.।
डिफेंडर्स - सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप शेष, हरमनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच और अमनदीप लकड़ा।
मिडफील्डर्स-राजकुमार पाल, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह, पूवनना चंदूरा बोबी और विष्णुकांत सिंह।
फॉरवर्ड- गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लकड़ा, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लग्गे, सेल्वम कार्थी, उत्तम सिंह और अंगद बीर सिंह।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
