टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।

लखनऊ। राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रख्यात खेल पत्रकार संतोष सूरी की याद में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए।
फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से हराया
स्टार बल्लेबाज देवेश पाण्डेय ने 25 रनों की पारी खेली। वहीं विवेक चौहान के 36 रनों की तेज पारी के दम पर टीम ने 100 रनों के आंकड़े को पार किया। इनके अलावा अनीश ओबराय ने 10, इश्यिताक रजा ने 13 और राजीव श्रीवास्तव ने 19 रनों का योगदान दिया।
दूरदर्शन के अमित शुक्ला और शादाब आलम ने दो-दो विकेट लिए। शैलेंद्र शर्मा और बालक राम को एक-एक विकेट मिले। जवाब में दूरदर्शन एक समय जीतने की स्थिति में पहुंच गई।
हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया पर टाइम्स के अनुभवी गेंदबाजों ने उन्हें लक्ष्य के पहले ही रोक दियाष। दूरदर्शन 20 ओवरों में सात विकेट पर 119 रन ही बना पाई। सीएस आजाद ने 41 रनों की खूबसूरत पारी खेली। शादाब आलम ने 25 रन बनाए।
अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक ना पहुंच सका। टाइम्स के राजीव श्रीवास्तव ने 24 और इश्तियाक ने 15 रन देकर दो-दो विकेट लिए। फाइनल के मैन आफ द मैच राजीव श्रीवास्तव रहे।
पुरस्कार वितरण खेल सचिव सुहास एलवाई व स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर संतोष सूरी की पत्नी ग्लोरिया और उनके परिजन, दूरदर्शन के उपमहानिदेशक के.के.गुप्ता, रायल स्पोर्ट्स गंज के हर्षवर्धन, टेंजो के हरीश और अजीत वर्मा, भाजपा नेता राहुल, अखिल भारतीय स्वदेशी खेल संघ के महासचिव एके सक्सेना, एनबीटी के संपादक मनीष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हैण्डबाल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विशेष पुरस्कार-
मैन आफ द सीरीज- राजीव श्रीवास्तव (टाइम्स ऑफ इंडिया)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- राजीव श्रीवास्तव (टाइम्स ऑफ इंडिया)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- देवेश पाण्डेय (टाइम्स ऑफ इंडिया)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
सिंधु को 2028 में उबेर कप खिताब का इंतजार, भारतीय टीम के साथ रचेंगी इतिहास
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की नजरें 2028 में पहली बार उबेर कप का खिताब जीतने पर हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।
