द इंडियन व्यू

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Prakhar
November 26, 2026
4 min read
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप

महिला एकल में पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने अंतिम आठ में जगह बनाई। अनमोल खरब और तस्नीम मीर ने भी उलटफेर भरी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

दिन का सबसे बड़ा झटका मिश्रित युगल में शीर्ष वरीय ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की हार के रूप में सामने आया। सातवीं वरीय ध्रुव रावत और मनीषा को भी हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल में शीर्ष वरीय सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह भी उलटफेर का शिकार हो गए।

गोमतीनगर स्थित योनेक्स-सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी चैंपियनशिप में गुरुवार को मुख्य ड्रॉ के एकल मुकाबलों की भी शुरुआत हुई।

महिला एकल में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

महिला एकल में तीसरी वरीय उन्नति हुड्डा ने अमेरिका की ईशिका जायसवाल को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से हराया। दूसरी वरीय तन्वी शर्मा ने इंडोनेशिया की एमए पुष्पिता सारी को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 18-21, 21-18, 21-18 से शिकस्त दी। पहला गेम गंवाने के बाद तन्वी ने अगले दोनों गेम में बेहतर नियंत्रण और धैर्य के साथ खेलते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

अनमोल खरब ने पांचवीं वरीय हमवतन अस्मिता चालिहा को 21-16, 21-15 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर काबिज अस्मिता को अनमोल ने 35 मिनट में शिकस्त दी। वहीं तस्नीम मीर ने छठी वरीय स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-19, 21-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

हालांकि इंडोनेशिया की एनकेडीए पृथ्वी ने आठवीं वरीय ईशारानी बरुआ को 21-9, 9-21, 21-17 से से हराकर उलटफेर किया। पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में जीत से बराबरी करने के बाद ईशारानी अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं।

शीर्ष वरीय जापान की रिको गुंजी ने भारत की रक्षिता संतोष रामराज को 21-13, 21-19 से हराया, जबकि मलेशिया की वांग लिंग चिंग ने तान्या हेमनाथ को 16-21, 21-13, 21-17 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल में शीर्ष वरीय ध्रुव-तनीषा बाहर

मिश्रित युगल में मलेशिया के वी यी हर्न और वैनी गोबी ने शीर्ष वरीय भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो को 22-20, 21-15 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

40 मिनट चले मुकाबले में मलेशियाई जोड़ी ने पहले गेम में करीबी संघर्ष के बाद बढ़त बनाई और दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। मलेशिया के एम. नवाफ खोइरियांश्याह और इंदाह काह्या सारी जमील ने सातवीं वरीय ध्रुव रावत और मनीषा को भी 21-16, 21-15 से हराया।

हालांकि इस वर्ग में भारत की दो जोड़ियों ने जीत दर्ज की। सात्विक रेड्डी कन्नपुरम और रेशिका ने आयुष मखीजा और अनघा अरविंदा पाई को 22-20, 21-23, 21-14 से हराया। विराज कुवले और रुतुपर्णा पांडा ने फ्रांस की जोड़ी को तीन गेमों के संघर्ष में 16-21, 21-13, 21-17 से मात दी।

पुरुष एकल में तुषार जीते, शीर्ष वरीय जेसन तेह बाहर

पुरुष एकल में भारत के तुषार सुवीर ने हमवतन शाश्वत दलाल को 21-14, 21-12 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि गिनपाल सोना को छठी वरीय फ्रांस के अर्नौड मर्केल ने 21-15, 9-21, 21-5 से हराया। दूसरी वरीय मलेशिया के ली जी जिया ने प्रणव शेट्टीगर को 21-11, 21-18 से शिकस्त दी।

वहीं इंडोनेशिया के प्रदिस्का बागास शुजीवो ने शीर्ष वरीय सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 14-21, 21-15, 21-17 से हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया।

युगल में भी भारतीय खिलाड़ियों की जीत

महिला युगल में शीर्ष वरीय गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली ने हमवतन श्रेया बालाजी और प्रणवी नटराजन को 21-9, 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आठवीं वरीय अश्विनी भट्ट के और शिखा गौतम ने मान्या रहलान और रेशिका को 16-21, 21-12, 21-19 से हराया। हालांकि यूपी की अमोलिका सिंह सिसोदिया और समृद्धि सिंह को फ्रांस की सातवीं वरीय मार्गोट लैम्बर्ट और केमिली पोगनैंट ने 21-16, 21-10 से हराया। वहीं अदिति भट्ट और श्रवाणी वालेकर को पांचवीं वरीय थाईलैंड की जोड़ी ने 21-18, 21-14 से शिकस्त दी।

चौथी वरीय इंडोनेशिया की इसयाना स्याहिरा मीदा व रिंजानी क्विनारा नास्टिन ने यूपी की श्रुति मिश्रा व मणिपुर की प्रिया की जोड़ी को 21-10, 21-6 से हराया।

पुरुष युगल में तीसरी वरीय भारत के हरिहरन आमसाकरुणन और एमआर अर्जुन ने फ्रांस के मैल कॉटन और लुकास रेनोर को 21-12, 22-20 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।

सिंधु को 2028 में उबेर कप खिताब का इंतजार, भारतीय टीम के साथ रचेंगी इतिहास

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की नजरें 2028 में पहली बार उबेर कप का खिताब जीतने पर हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।