द इंडियन व्यू

सिंधु को 2028 में उबेर कप खिताब का इंतजार, भारतीय टीम के साथ रचेंगी इतिहास

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की नजरें 2028 में पहली बार उबेर कप का खिताब जीतने पर हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।

Prakhar
November 26, 2026
2 min read
सिंधु को 2028 में उबेर कप खिताब का इंतजार, भारतीय टीम के साथ रचेंगी इतिहास

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की नजरें 2028 में पहली बार उबेर कप का खिताब जीतने पर हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।

सिंधु 2014 में दिल्ली में आयोजित उबेर कप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। उस समय भारतीय टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

सिंधु ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘2014 में दिल्ली में जीते गए कांस्य पदक पर मुझे गर्व है। अगर मुझे घरेलू मैदान पर फिर से उबर कप खेलने का मौका मिलता है तो मैं चाहूंगी कि हम पूरा जोर लगाकर खिताब जीतें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी टीम की साथियों के साथ उस पोडियम पर खड़ा होने का अहसास कितना खास था, मैं जानती हूं। भारतीय दर्शकों के सामने एक साथ ट्रॉफी उठाना मेरे करियर के सबसे गौरवशाली पलों में से एक होगा। ’’

भारत को बुधवार को 2028 थॉमस और उबर कप की मेजबानी सौंपी गई। भारतीय बैडमिंटन संघ ने 2025 में गुवाहाटी में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप और 2026 में नयी दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया था जिसके बाद भारत को यह मेजबानी मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप के दौरान दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने मुझे बताया था कि दर्शकों के बीच कोर्ट पर उतरना उन्हें कितना पसंद आया। मुझे गर्व महसूस हुआ कि मेरी पीढ़ी को अपने देश में विश्व चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘2028 ओलंपिक वर्ष होगा। युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों को भारतीय टीम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि वे दर्शक दीर्घा से मैच देखकर इस संकल्प के साथ लौटेंगे कि एक दिन उन्हें भी उस कोर्ट पर उतरकर भारत के लिए खेलना है। ’’

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 2026 का सत्र भी शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने देश के बाहर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के सुपर 300 या उससे ऊंचे स्तर के टूर्नामेंट में रिकॉर्ड नौ खिताब जीते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।