जयपुर हाफ मैराथन से जुड़ीं पीवी सिंधु, भूख के खिलाफ अभियान को देंगी समर्थन
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 29 नवंबर को यहां आयोजित होने वाली वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें सत्र का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया गया है।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 29 नवंबर को यहां आयोजित होने वाली वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें सत्र का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया गया है।
बैडमिंटन स्टार सिंधु अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का समर्थन करेंगी। इस अभियान के तहत वेदांता ने प्रतिभागियों की ओर से तय की गई प्रत्येक किलोमीटर की दूरी के बदले जरूरतमंद बच्चे या पशु को एक समय का भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
‘एनीबडी कैन रन’ (एबीसीआर) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां होंगी जिनमें 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की ‘कूल रन’ और पांच किलोमीटर की ‘ड्रीम रन’ शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार जयपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भूख तथा पशु कल्याण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
