द इंडियन व्यू

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

Prakhar
November 26, 2026
2 min read
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गुरुवार को हुई ऑनलाइन प्रस्तुति में अहमदाबाद की तैयारियों, खेल बुनियादी ढांचे और भारत की मेजबानी संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस प्रस्तुति में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर और आईओए एथलीट आयोग की अध्यक्ष पीवी सिंधु ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत की आईओसी सदस्य नीता अंबानी भी इस दौरान मौजूद रहीं।

प्रस्तुति में अहमदाबाद की खेल संबंधी तैयारियों के साथ शहर, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग को प्रमुखता से रखा गया। बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में भारत के अनुभव, प्रस्तावित खेल स्थलों के विकास और खेलों के आयोजन को लेकर दीर्घकालिक योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

अहमदाबाद को भारत की प्रस्तावित मेजबानी योजना का केंद्र बताया गया। शहर में साल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है। ऐसे में विश्वस्तरीय खेल स्थलों और उनसे जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विकास 2036 ओलंपिक की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

बैठक में केंद्र और गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी हिस्सा लिया।

करीब आधे घंटे तक चली प्रस्तुति के बाद आईओसी के फ्यूचर होस्ट कमीशन और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बीच संवाद भी हुआ। इसमें खेलों की संभावित विरासत और प्रभाव, स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक विकास योजनाओं के साथ तालमेल, खेल स्थलों की रूपरेखा, सरकारी सहयोग और वित्तीय रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

भारत फिलहाल उन सात देशों में शामिल है, जो आईओसी के साथ निरंतर संवाद के चरण में हैं। इस प्रक्रिया के मार्च 2027 में रणनीतिक संवाद चरण में पहुंचने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।

सिंधु को 2028 में उबेर कप खिताब का इंतजार, भारतीय टीम के साथ रचेंगी इतिहास

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की नजरें 2028 में पहली बार उबेर कप का खिताब जीतने पर हैं और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घरेलू मैदान पर फिर से इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम के साथ खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी।