द इंडियन व्यू

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा पर ले जाया जाएगा, जहां भारत ने चांद तक पहुंचने का साहसिक सपना देखा। टीवीएफ की इस नई सीरीज़ का नाम 'स्पेस जेन चंद्रयान' है, जिसका टीज़र अब रिलीज़ कर दिया गया है और इसे देखकर चंद्रयान-2 मिशन की यादें ताज़ा हो जाती हैं।

 

वैज्ञानिकों की अनकही कहानी दिखाएगी सीरीज़

 

टीज़र के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, "चांद तक का सफर आसान तो नहीं था, पर भारत के लिए नामुमकिन भी नहीं था!" सीरीज़ भारत के उन वैज्ञानिकों की कहानी बयां करेगी, जिनकी मेहनत और जज़्बे ने देश के सपनों को इतिहास में बदल दिया। यह शो मिशन के पीछे की चुनौतियों, फैसलों और भावनात्मक पहलुओं को सामने लाने का वादा करता है।

 

रिलीज़ डेट और स्टार कास्ट

 

अनंत सिंह के निर्देशन में बनी 'स्पेस जेन चंद्रयान' में श्रिया सरन, नकुल मेहता, सौरभ द्विवेदी और प्रकाश बेलावाड़ी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सीरीज़ 23 जनवरी, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। टीज़र के सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता तेज़ हो गई है और इसे टीवीएफ की अब तक की सबसे अलग पेशकशों में से एक माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…

पूर्वी चंपारण पहुंचा दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पूर्वी चंपारण : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव का विराट शिवलिंग गंडक नदी पर बने डुमरियाघाट पुल होकर जिला की सीमा में पहुंच गया।…