द इंडियन व्यू

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
3 min read
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान उछाल के साथ बंद होने में सफल रहे। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

 

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 600 अंक की मजबूती के साथ ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,902.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 154.63 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,390.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 106.47 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,082.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,004.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,211.50 के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 329.35 अंक यानी 1.32 प्रतिशत उछल कर 24,868.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशियाई बाजार आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,276.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,344 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत तेजी के साथ 4,467.24 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 508.76 अंक यानी 1.93 प्रतिशत उछल कर 26,856 अंक के स्तर पर आ गया है।

 

इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,069.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,732.28 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 279.16 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,384.20 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 449.20 अंक यानी 0.87 प्रतिशत उछल कर 52,282 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,891.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

पूर्वी चंपारण पहुंचा दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पूर्वी चंपारण : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव का विराट शिवलिंग गंडक नदी पर बने डुमरियाघाट पुल होकर जिला की सीमा में पहुंच गया।…