भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ महिला मोर्चा के राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी मौजूद रहीं। इस बैठक में चुनावी राज्यों में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान की योजना बनाने पर जोर रहा। इस बैठक का उद्देश्य आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना था। सूत्रों के मुताबिक बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
महिलाओं तक पहुंचने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों की योजना तैयार करने से लेकर जनसंपर्क कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया।
सूत्रों के अऩुसार हर राज्य की स्थिति के अनुसार अलग-अलग चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में दोहराया गया कि भाजपा महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि इस साल पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, केरल औऱ तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में केवल असम में भाजपा की सरकार है। भाजपा के सामने बाकी चार राज्यों में अपनी पकड़ को मजबूत कर जीतना है।
सम्बंधित ख़बरें
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
पूर्वी चंपारण पहुंचा दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
पूर्वी चंपारण : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव का विराट शिवलिंग गंडक नदी पर बने डुमरियाघाट पुल होकर जिला की सीमा में पहुंच गया।…
