'स्पिट्जेन लाइटएथलेटिक लुजर्न' में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर का शानदार प्रदर्शन, पदक से चूके
नई दिल्ली : स्विट्ज़रलैंड में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट 'स्पिट्जेन लाइटएथलेटिक लुजर्न' में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार को 100 मीटर दौड़…

नई दिल्ली : स्विट्ज़रलैंड में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट 'स्पिट्जेन लाइटएथलेटिक लुजर्न' में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार को 100 मीटर दौड़ में 10.28 सेकंड और 200 मीटर में 20.79 सेकंड का समय निकाला।
हालांकि वह पदक जीतने से चूक गए, लेकिन प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारत के छह पुरुष धावकों में वह सबसे सफल एथलीट रहे। कुजूर 100 मीटर में आठवें और 200 मीटर में नौवें स्थान पर रहे।
कुजूर के 4x100 मीटर रिले के साथी मणिकांत होबलिदार और अमलान बोरगोहेन इस बार फॉर्म में नजर नहीं आए। होबलिदार ने 200 मीटर दौड़ 21.36 सेकंड में पूरी की, जबकि अमलान समय निकालने में भी नाकाम रहे।
भारत के पांच धावकों अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलिदार, जयराम डीएम, ललु भोई और गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में भाग लिया। इनमें केवल कुजूर टॉप-10 में जगह बना पाए, जबकि बाकी खिलाड़ी शीर्ष 15 में भी नहीं आ सके।
महिला लंबी कूद में मौमिता मंडल ने 6.34 मीटर की छलांग लगाकर सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, दो बार की एशियन चैंपियनशिप पदक विजेता शैली सिंह को इस बार निराशा हाथ लगी। वह 6.13 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहीं और अंतिम तीन प्रयासों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।
मौमिता मंडल ने महिला 100 मीटर हर्डल्स हीट्स में भी भाग लिया, जहां उन्होंने 13.48 सेकंड में दौड़ पूरी कर 13वां स्थान हासिल किया।
पुरुष भाला फेंक में 2018 के राष्ट्रीय जूनियर चैंपियन साहिल सिलवाल ने ग्रुप बी में 77.52 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान पाया, जबकि कुल मिलाकर वह सातवें स्थान पर रहे। यह उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (81.81 मीटर) से काफी कम रहा।
भारत की एकमात्र महिला भाला फेंक प्रतिभागी और राष्ट्रीय खेलों की रजत पदक विजेता करिश्मा सनिल ने 53.93 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 12वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत 47.48 मीटर से की थी और अंतिम प्रयास में सुधार किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
