द इंडियन व्यू

स्टीव क्लार्क का स्कॉटलैंड पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीव क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने यह जानकारी दी । एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से…

Ragwendra P Singh
June 28, 2026
2 min read
स्टीव क्लार्क का स्कॉटलैंड पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीव क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने यह जानकारी दी । एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि के बाद देश के सबसे सफल राष्ट्रीय कोच ने अपने सात साल के कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है। स्टीव ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कॉटलैंड को 28 वर्ष में पहली बार पुरुष फीफा विश्व कप में पहुंचाया। साथ ही लगातार दो बार यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कराया।

 

स्कॉटलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत हैती के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ की थी। इसके बाद मोरक्को और ब्राजील से हार के कारण स्कॉटलैंड अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। स्टीव क्लार्क ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विदाई का सबसे भावुक पहलू मेरे खिलाड़ियों के लिए है, जिनके बिना 2019 से अब तक हमने जो भी यादें संजोई हैं, वे नहीं होतीं। वे हर प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं और उनका कोच कहलाना मेरे लिए सचमुच एक सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद और मेरे उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं।

 

स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान मैक्सवेल ने कहा कि हम सभी ग्रुप चरण में विश्व कप से बाहर होने से निराश हैं, लेकिन हमें स्टीव के सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुई शानदार प्रगति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने स्कॉटलैंड को एक बड़े टूर्नामेंट में वापस लाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। हम स्टीव को उनके रिकॉर्ड तोड़ योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।