द इंडियन व्यू

मोनाको डायमंड लीग : अविनाश साबले चोटिल, जल्द वापसी की उम्मीद

अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले को दो दिन पहले मोनाको डायमंड लीग के दौरान गिरने से मामूली चोट लगी थी। उनके लंबे समय के कोच अमरीश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। साभार : गूगल पुणे स्थित…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
1 min read
मोनाको डायमंड लीग : अविनाश साबले चोटिल, जल्द वापसी की उम्मीद

अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले को दो दिन पहले मोनाको डायमंड लीग के दौरान गिरने से मामूली चोट लगी थी। उनके लंबे समय के कोच अमरीश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

साभार : गूगल

पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान में कार्यरत कुमार ने बताया, साबले को घुटने के आसपास मामूली चोट लगी है। वह आराम करेंगे और अधिक से अधिक एक या दो हफ्तों में ठीक हो जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। वह अपने आगे चल रहे धावक को बचाने की कोशिश कर रहे थे जो पानी की बाधा को पार कर गया।

ऐसा करते हुए वह खुद गिर गया। दौड़ में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उसके आगे चल रहा एथलीट संतुलन खो बैठा और गिर गया जिससे साबले भी लड़खड़ा गए। इस सत्र में तीन क्रॉस कंट्री मुकाबलों में उनके सिर्फ एक अंक हैं जिससे साबले के लिए 27-28 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली क्रॉस कंट्री फाइनल में जगह बनाना मुश्किल होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।