द इंडियन व्यू

सालाह के रिकॉर्डों की बरसात, मिस्र ने विश्व कप में खोला जीत का खाता

फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। 92 साल और 25 दिन पहले डेब्यू करने वाली मिस्र की यह विश्व कप इतिहास की पहली जीत भी है। मिस्र की इस जीत के हीरो टीम…

Ragwendra P Singh
June 22, 2026
2 min read
सालाह के रिकॉर्डों की बरसात, मिस्र ने विश्व कप में खोला जीत का खाता

फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। 92 साल और 25 दिन पहले डेब्यू करने वाली मिस्र की यह विश्व कप इतिहास की पहली जीत भी है। मिस्र की इस जीत के हीरो टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह रहे।

टीम के लिए विजयी गोल करने के साथ-साथ सालाह विश्व कप के दो संस्करण में गोल करने वाले मिस्र के पहले खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा, 34 साल और 9 दिन की उम्र में गोल करने के साथ ही वह मिस्र की ओर से गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

उन्होंने इस मामले में मैग्डी अब्देलघनी को पीछे छोड़, जिन्होंने 1990 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 30 साल और 320 दिन की उम्र में गोल किया था। न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 15वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

साभार : गूगल

फिन सुरमन ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर लगाते हुए शानदार गोल दागा। इस गोल के बाद न्यूजीलैंड ने दबाव बनाए रखा और पहले हाफ तक मिस्र को वापसी का मौका नहीं दिया। यह पहली बार था जब मिस्र किसी वर्ल्ड कप मैच में हाफ टाइम तक पीछे रहा। हालांकि, हाफ टाइम के बाद टीम ने अपना खेल बदला और ज्यादा आक्रामक अंदाज में मैदान पर उतरी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में मिस्र ने कई मौके बनाए। मोहम्मद सालाह और इमाम अशौर ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर ने अच्छे बचाव किए। दूसरी ओर, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने भी शानदार बचाव करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

मिस्र को मैच के 58वें मुकाबले में सफलता मिली। जिको ने फ्री हेडर पर बेहतरीन गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके 9 मिनट बाद मोहम्मद सालाह ने अपनी क्लास दिखाई। एक बेहतरीन टीम मूव के बाद उन्होंने नीचे की तरफ शॉट लगाकर शानदार गोल किया और मिस्र को 2-1 की बढ़त दिला दी।

यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मैच के अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मिस्र ने मजबूत डिफेंस दिखाया। मैच के 82वें मिनट में ट्रेजेगुएट ने तीसरा गोल करते हुए मिस्र की जीत पर मुहर लगा दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।