द इंडियन व्यू

भारतीय बैडमिंटन के पावर कपल सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अलग हुए

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सायना और भारत के पूर्व नंबर-1 पुरुष बैंडमिंटन स्टार कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 में शादी की…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
3 min read
भारतीय बैडमिंटन के पावर कपल सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अलग हुए

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सायना और भारत के पूर्व नंबर-1 पुरुष बैंडमिंटन स्टार कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 में शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूट गया है।

साभार : गूगल

पति कश्यप से अलग होने का ऐलान करते हुए सायना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है।

बहुत सोच-विचार के बाद, पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और अच्छी सेहत का चुनाव कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए केवल शुभकामनाएं ही चाहती हूं।'

SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

बैडमिंटन स्टार सायना ने इस कठिन समय के दौरान कश्यप और उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया। अपने खेल को लेकर सितंबर 2024 में एक पॉडकास्ट के दौरान सायना ने कहा था, 'मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे गठिया है। मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है। ऐसे में आठ-नौ घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है।'

नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। तीन बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थीं। राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता सायना के पति पारुपल्ली कश्यप भी दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

हरियाणा की रहने वाली सायना ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया था। 2009 में, साइना बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। खेल जगत में सायना के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सायना के पति पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वे कई अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के भी विजेता रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद से प्रशिक्षण लिया।

कश्यप की पत्नी सायना को खेल में दुनिया की नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल है। कश्यप ओलंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की थी।

2013 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर-6 हासिल करने वाले कश्यप लगातार चोटों से जूझते रहे। यही कारण है कि वे खेल की दुनिया में निरंतरता बरकरार रखने में संघर्ष करते रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।