द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज, आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड और…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज, आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी।

आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे। भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के कप्तानी की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी हैं।

साभार : गूगल

वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीन मैच 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।