शेफाली की फिफ्टी से भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।…

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
भारतीय टीम 4 में से 3 मैच जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। 'विमेन इन ब्लू' 28 जून को अपने अंतिम लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है।
बांग्लादेश 4 में से 2 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड खिताबी रेस से बाहर है। गुरुवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 136 रन बनाए। बांग्लादेश ने महज 8 रन पर दिलारा अख्तर (4) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद शोभना मोस्तरी ने जुएरिया फिरदौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की।

फिरदौस 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शोभना (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 रन, जबकि शर्मिन अख्तर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को शतक के पार पहुंचा दिया।
निगार 32 रन बनाकर आउट हुईं। भारत से राधा यादव ने 3 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। मंधाना 8 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन जोड़कर जीत की बुनियाद रख दी।

शेफाली 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तेजी से विकेट गिरे और टीम ने 98 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
रोड्रिगेज 26 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान कौर (नाबाद 13) ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 5) के साथ मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से रितु मोनी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। मारुफा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
