द इंडियन व्यू

वेव्स -2025: "अमृतस्य मध्य प्रदेश" से झलकेगी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत

भोपाल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) का आयोजन मुंबई में एक से चार मई तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन…

Ragwendra P Singh
May 1, 2025
5 min read
वेव्स -2025: "अमृतस्य मध्य प्रदेश" से झलकेगी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत

भोपाल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) का आयोजन मुंबई में एक से चार मई तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अयोजन में मध्य प्रदेश "अतुलनीय मध्य प्रदेश" पेवेलियन, "अमृतस्य मध्य प्रदेश" नृत्य-नाटिका, नई मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के साथ प्रमुख भागीदार रहेगा।मप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में मध्य प्रदेश अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। मध्य प्रदेश इस अयोजन में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश को विश्वस्तर पर अग्रणी पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कई नवाचार किए हैं। मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वेव्स के मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां एक ओर एमपी पवेलियन के माध्यम से आगंतुकों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर के क्षेत्र में संभावनाओं की दृष्टि से हम विभिन्न हितधारकों से जुड़ेंगे। प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक स्थलों को आकर्षक समवेत नृत्य प्रस्तुति "अमृतस्य मध्यप्रदेश" के जरिए विदेश और देश के अतिथियों से जोड़ेंगे। इस अवसर पर हम मध्य प्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 को भी साझा करेंगे। “अमृतस्य मध्य प्रदेश ” नृत्य नाटिका की ओजपूर्ण प्रस्तुति

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि वेव्स में दो मई की शाम 4:30 बजे से “अमृतस्य मध्य प्रदेश ” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिध्द कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में दर्शित करेगें। अमृतस्य मध्य प्रदेश एक मनमोहक नृत्य-प्रस्तुति है जो अतिथियों को भारत के हृदय मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ेगी। यह प्रदर्शन केवल नृत्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो प्रदेश के हजारों वर्षों पुराने इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करेगी>ध्य प्रदेश बनेगा देश का रचनात्मक केंद्र

कार्यक्रम के तीसरे दिन तीन मई की दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में "डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्य प्रदेश- अगला रचनात्मक केंद्र" विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इस सत्र में मप्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे, प्रमुख सचिव शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर एकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम एवं एमसीसीआईए एनिमेशन व गेमिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर व सीईओ ज्योर्तिमय सहा और प्रोड्यूसर शोभा संत सम्मिलित रहेंगे। मॉडरेडर की भूमिका लेखक व पत्रकार नमन रामचंद्रन निभाएंगे। इस पैनल डिस्कशन का उद्देश्य अग्रणी उ‌द्योग हितधारकों के साथ जुड़ना और मध्य प्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्रों में संभावनाओं और अवसरों को प्रोत्साहित करना है।फिल्म पर्यटन में अग्रणी है मध्य प्रदेश

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत समग्र सिनेमा उद्योग का विकास, स्थानीय प्रतिभाओं, क्षेत्रीय भाषाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसे भी वेव्स में आए फिल्म प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और अन्य लोगों से सांझा किया जाएगा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 होगी प्रदर्शित

पैनल डिस्कशन के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए नए आयाम स्थापित करने की दिशा में तैयार की गई एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी नीति-2025 को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध प्रोड्यूसर व डायरेक्टर एकता कपूर इसे सांझा करेंगी। इस नीति के तहत 2029 तक 2,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने, 20 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने और 150 से अधिक स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इस नीति के केंद्र में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी के बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना की गई है। अतुलनीय मध्य प्रदेश" पेवेलियन मे जानेंगे प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थलों को

इस चार दिवसीय आयोजन में कार्यक्रम स्थल पर एमपी टूरिज्म द्वारा अतुलनीय मध्य प्रदेश को प्रदर्शित करने के लिए 60 वर्ग मीटर का पेवेलियन भी तैयार किया गया है। यहां इंट्रेक्टिव मैप के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख विडियोज और टीवीसी को प्रचारित किया जाएगा। विशेष रूप से इस पेवेलियन में एनामॉर्फिक स्क्रीन होगी, जहां आंगतुक पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों का रोमांचक अनुभव ले पाएंगे। मध्य प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्य प्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां इच्छुक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोसर, मध्य प्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…