एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं।
इस साल छात्राओं ने बाजी मारी है और दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची में छात्राएं अव्वल रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल (10) के नतीजे घोषित किए।
इस बार के हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कुल 74.48 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है और इस परीक्षा की मेरिट सूची में सतना की प्रियम द्विवेदी अव्वल रही हैं, जिन्हें 500 में से 492 अंक हासिल हुए। इस प्रवीण सूची में कुल 159 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें 89 छात्राएं हैं और 70 छात्र हैं।
हाई स्कूल की बात करें तो इस बार के नतीजे 76.22 प्रतिशत रहे हैं। इस नतीजे में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बात प्रवीण सूची की करें तो सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने शत प्रतिशत 500 में 500 अंक हासिल किए हैं। वहीं, मेरिट की बात करें तो 212 छात्रों में छात्राओं की संख्या 144 है और छात्र 68 हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार के नतीजे बीते सालों से बेहतर रहे हैं और 15 साल का रिकॉर्ड भी टूटा है। दोनों ही परीक्षा में छात्राओं ने सफलता हासिल की है, मेरिट सूची में भी उनका स्थान रहा है और सरकारी विद्यालयों के भी नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे हैं। वहीं जो छात्र असफल हुए हैं, उनके लिए भी सरकार ने विशेष पहल की है। इसलिए जो असफल हैं, वे फिर मेहनत करें और सफलता पाएंगे।
छात्राओं को मिली बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी। साथ ही लाडली बहन और लाडली लक्ष्मी योजना की भी तारीफ की। उन्होंने नरसिंहपुर जिले, नीमच और मंडला जिले के नतीजे को लेकर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के…
