द इंडियन व्यू

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
2 min read
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीतों के लिये यहां पर बेहतर वातावरण है, जिससे इनकी संख्या में इजाफा हो सकता है।

दरअसल, रानी दुर्गावती टाईगर अभ्यारण एशिया महादीप का सबसे बडा टाईगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन दमोह सांसद एवं भारत सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयास से दमोह को एशिया महादीप के सबसे बडे टाईगर रिजर्व की सौगात दमोह को मिली थी। अब यहां टाईगर के साथ चीतों को बसाने को लेकर तैयारी चल रही है जिससे क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में एक बडा कार्य होगा।

वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ए.ए.अंसारी के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम यहां चीतों की बसाहट के लिये अध्यन करने आने वाली है। जो वनस्पति,शिकार की उपलब्धता एवं निर्धारित मापदण्डों को लेकर अध्यन करेगी।

सूत्रों की मानें तो अगर सब कुछ सही रहा तो लगभग आधा दर्जन चीतों को क्वारंटाईन एक बाडे में किया जा सकता है। विशेषज्ञ इन क्वारंटाईन चीतों के स्वास्थ्य एवं स्वाभाव का अध्यन करेंगे और अगर सब कुछ सही रहा तो फिर इनको जंगल में छोड दिया जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के…