द इंडियन व्यू

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया।

स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन

यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 200 से अधिक एफपीओ (FPO) डायरेक्टर्स शामिल हुए। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में वैमानिका एयरोस्पेस को आमंत्रण भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष साईं रेड्डी द्वारा दिया गया था।

ड्रोन स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

समिट के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, लेकिन वैमानिका एयरोस्पेस का स्टॉल सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। कई एफपीओ प्रतिनिधियों और डायरेक्टर्स ने स्टॉल पर आकर ड्रोन की कार्यप्रणाली, उसकी उपयोगिता, लागत में कमी, और खेती में संभावित लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

प्रतिनिधियों ने बताया कि तकनीक तो कई कंपनियों के पास थी, लेकिन किसानों के हितों को केंद्र में रखकर कार्य करने वाली सोच केवल वैमानिका में दिखी। यही कारण रहा कि पूरे समिट में वैमानिका के स्टॉल पर सबसे ज़्यादा संवाद और सहभागिता रही।

मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचा संदेश

कार्यक्रम के दौरान वैमानिका की टीम द्वारा अपनी बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक भी पहुंचाई गई। साईं रेड्डी ने स्वयं उन्हें वैमानिका के कार्यों, उद्देश्यों और किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कृषि के क्षेत्र में तकनीक के योगदान को प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर वैमानिका की ओर से उन्हें एक स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया, जिसे उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया।

एफपीओ डायरेक्टर्स से सकारात्मक संवाद

वैमानिका की टीम को 200 से अधिक एफपीओ डायरेक्टर्स से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। कई एफपीओ प्रतिनिधियों ने भविष्य में वैमानिका से सहयोग करने की इच्छा जताई और अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रोन आधारित कृषि समाधान अपनाने की बात कही।

यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि किसान अब तकनीक के साथ कदम मिलाने को तैयार हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सही साझेदार की आवश्यकता है।

वैमानिका की प्रतिबद्धता – हर खेत तक ड्रोन

वैमानिका एयरोस्पेस का लक्ष्य है – हर किसान के खेत तक ड्रोन तकनीक पहुंचाना, जिससे खेती हो ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और मुनाफे वाली। Made-in-India तकनीक पर आधारित वैमानिका के कृषि ड्रोन आज देश के कई राज्यों में किसानों की मदद कर रहे हैं और यह यात्रा अब मध्य प्रदेश में भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के…