द इंडियन व्यू

‘न खुद की तारीफ, न पीआर की फौज’, तेम्बा बावुमा के मुरीद हुए सुनील गावस्कर

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 179 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी कराई, उसके लिए इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ हो रही है।

Prakhar
October 26, 2026
2 min read
‘न खुद की तारीफ, न पीआर की फौज’, तेम्बा बावुमा के मुरीद हुए सुनील गावस्कर

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 179 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी कराई, उसके लिए इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ हो रही है।

टीम के इस धाकड़ की तारीफ करने वालों में भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल हो गया है।

गावस्कर ने बावुमा को लेकर कहा है कि वह खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने वाले शख्स नहीं हैं और न ही उनके पास पीआर की फौज है। उन्होंने बावुमा की तुलना पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और अपने टीममेट गुंडप्पा विश्वनाथ से की है।

सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा, "साउथ अफ्रीकी टीम के कैप्टन के तौर पर बावुमा की नियुक्ति के साथ कोटा सिलेक्शन के हमेशा की तरह हल्के-फुल्के आरोप लगे, लेकिन इतने सालों में उन्होंने खुद को एक शानदार लीडर साबित किया है, जो कैप्टन होने से अलग है और अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने शक करने वालों को मुंह की खानी पड़ी है।"

उन्होंने लिखा, "साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तानी में उन्होंने 14 टेस्ट में से 12 में जीत हासिल की और सीरीज का सिर्फ पहला टेस्ट हारा, यह अजिंक्य रहाणे जितना ही शानदार रिकॉर्ड है, जिनकी कप्तानी में भारत कभी कोई टेस्ट नहीं हारा।

दोनों ही सीना ठोकने वाले नहीं हैं और न ही उनके पास पीआर की कोई फौज है जो दुनिया को यह दिखाने की कोशिश करें कि वे कितने अच्छे हैं।"

गावस्कर ने अपने पूर्व साथी का जिक्र करते हुए कहा, "मैदान पर बावुमा का व्यवहार बहुत पसंद किए जाने वाले और तारीफ के काबिल गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाता है, जिन्होंने दिखाया कि एक टफ क्रिकेटर बनने के लिए दुनिया के खिलाफ गाली-गलौज और गुस्सा करने की जरूरत नहीं है।"

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीता था। इसके बाद साउथ अफ्रीका को बारिश से बाधित मैच में 110/6 कर दिया था। इसके बाद तेम्बा बावुमा ने मार्को यानसेन और साइमन हार्मर के साथ मिलकर साझेदारियां की और टीम को 420 के पार पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम दो पारियों में इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाई थी। साउथ अफ्रीका को पारी और 31 रनों से जीत मिली थी। इस तरह सीरीज अब 2 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। आखिरी मैच सीरीज डिसाइडर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में प्रदूषण बिगाड़ सकता है क्रिकेट का रोमांच, भारत-श्रीलंका वनडे पर फिर उठे सवाल!

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार 13 दिसंबर को भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच शेड्यूल है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मुकाबला होगा।

भुवनेश्वर के पास कौशल और अनुभव की कमी नहीं, बस दबाव से दूर रहने की जरूरत: मोर्कल

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल चाहते हैं कि चार साल बाद टी20 क्रिकेट में लौटने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ‘अपेक्षाओं को दरकिनार करके’ अपने नैसर्गिक खेल पर ध्यान केंद्रित करें।

ग्लेन फिलिप्स की चुनौती से निपटने उतरेगा भारत, गेंदबाजों को कसनी होगी कमर

बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीतने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी।

एल क्लासिको में एमबाप्पे का डबल धमाका, रियल मैड्रिड के लिए गोलों का शतक

रियल मैड्रिड के लिए 100 गोल करने के बाद स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे ने कहा कि यह उपलब्धि उतनी अहम नहीं है, क्योंकि अभी और भी कई गोल आने बाकी हैं।