द इंडियन व्यू

'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता

Poonam Kumari
October 26, 2026
2 min read
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के सरकार के संकल्प की पूर्ति करें। इसके अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हर पीड़ित से मिले मुख्यमंत्री

'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

निर्बल को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए हर पीड़ित की मदद की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा

जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने अपनत्व के साथ बातचीत की, इस पर मासूम मुस्कुराने लगा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी तो खिलखिलाकर उसने तुरंत चॉकलेट ले ली। मुख्यमंत्री व बच्चे के बीच अत्यंत आत्मीय वार्तालाप सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जामिया प्रशासन की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर एफआईआर

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ये नेता बिना अनुमति विश्वविद्यालय परिसर में घुसे और आंदोलनकारी छात्रों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इमरान मसूद दीवार फांदकर परिसर में घुसे, जबकि इमरान प्रतापगढ़ी ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। पुलिस ने दोनों कांग्रेसी सांसदों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराएं भी लगाई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साक्ष्य के तौर पर कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीबाबू की विरासत से साधे 3 निशाने, क्या बिहार में बच पाएगी कांग्रेस की साख?

चुनावी प्रक्रिया और भाजपा पर हमला: खरगे ने भाजपा पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और एसआईआर (SIR) के खिलाफ प्रदर्शनों को 'आजादी की दूसरी लड़ाई' करार दिया।

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…