दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समिट में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सोनिया परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडप में स्थापित मध्य प्रदेश पवेलियन का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में भाग लेंगे, जिसमें उद्योगों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक कंपनियों जैसे वॉलमार्ट, एच एण्ड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट, ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं एवं टेक्सटाइल नीति पर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 का वितरण भी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के…
