वेरोनिका कुदेरमेतोवा और एलिसे मेर्टेंस ने जीता विंबलडन महिला युगल खिताब
वेरोनिका कुदेरमेतोवा और एलिसे मेर्टेंस ने महिला युगल के फाइनल में सु-वेई सीह और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। कुदेरमेतोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हैं जबकि मेर्टेंस का यह…

वेरोनिका कुदेरमेतोवा और एलिसे मेर्टेंस ने महिला युगल के फाइनल में सु-वेई सीह और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। कुदेरमेतोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हैं जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम और दूसरा विंबलडन युगल खिताब है।

कुदेरमेतोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रही।
सु-वेई ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ चार बार विंबलडन युगल खिताब जीता है। कुदेरमेतोवा ने कहा, मैं वह (2021) फाइनल हार गई थी और वह बहुत निराशाजनक था। आज मैंने खुद से कहा था कि मुझे यह खिताब चाहिए, और अब यह मेरा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
