द इंडियन व्यू

विश्व कप 2027 की तैयारी जारी, लेकिन योजना सार्वजनिक नहीं होगी: देवजीत सैकिया

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बोला कि 2027 में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयारी जारी है और इसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता है। सैकिया ने एक समाचार एजेंसी को दिए गए विशेष साक्षात्कार में व्यक्तिगत…

Ragwendra P Singh
June 19, 2026
3 min read
विश्व कप 2027 की तैयारी जारी, लेकिन योजना सार्वजनिक नहीं होगी: देवजीत सैकिया

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बोला कि 2027 में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयारी जारी है और इसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता है।

सैकिया ने एक समाचार एजेंसी को दिए गए विशेष साक्षात्कार में व्यक्तिगत खिलाड़ियों और टीम में उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर किसी भी तरह की चर्चा करने से इनकार कर दिया।

अगले साल खेले जाने वाले वनडे विश्व कप को लेकर जब भी कोई चर्चा होती है तो दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पर सबसे अधिक चर्चा होती है। सैकिया ने हालांकि कहा कि ‘बोर्ड रूम में होने वाली रणनीतिक चर्चाएं’ अंदर तक ही सीमित रहनी चाहिए।

साभार : गूगल

कोहली और रोहित वनडे विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है कि क्या टीम में इन दोनों दिग्गजों को जगह मिलेगी या नहीं।

उनसे जब पूछा गया कि क्या बीसीसीआई ने इस मामले पर आपस में किसी तरह की चर्चा की है तो उन्होंने कहा कि सभी हितधारक अपने विचारों पर सहमत हैं जो सतत चलने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक बहुत ही सुव्यवस्थित टीम और कई विशेषज्ञ हैं। सभी हितधारकों को साथ लेकर चला जाता है। जो भी फैसले किए जाते हैं, उनमें क्रिकेट समिति, चयनकर्ता और अन्य सभी हितधारक शामिल होते हैं। इनमें सहयोगी स्टाफ के सदस्य, मुख्य कोच और संबंधित खिलाड़ी शामिल हैं।’’

सैकिया ने कहा, ‘‘नियमित रूप से बातचीत हो रही है। इसलिए हमें किसी तरह से विशेष बातचीत करने की जरूरत नहीं है। यह एक सतत प्रक्रिया है।’’ इस तरह से बीसीसीआई सचिव ने अपने पत्ते खोलने से स्पष्ट इनकार कर दिया। यही नहीं उन्होंने कहा कि वह बोर्ड रूम की कोई भी जानकारी उजागर नहीं करेंगे।

सैकिया ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे मीडिया या लोगों के सामने कुछ भी खुलासा करना चाहिए क्योंकि ये रणनीतिक चर्चाएं हैं। मुझे मीडिया के सामने इनके बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। यह ऐसे मामले हैं जो बोर्डरूम के भीतर ही रहने चाहिए।’’

बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे के बारे में सैकिया ने कहा कि वह इस संबंध में भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। भारतीय टीम को पिछले साल बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन वहां माहौल अशांत होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के रूप में एक नया अध्यक्ष मिला है, जो भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं।

सैकिया से जब पूछा गया कि क्या अब बीसीसीआई का रुख बदलेगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई एक क्रिकेट नियामक बोर्ड है और अन्य देशों में राजनीतिक रूप से जो कुछ भी चल रहा है, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के संबंध में भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन ठीक उसी तरह से करता है, जैसे कोई अन्य खेल संघ करता है, फिर चाहे वह फुटबॉल हो, एथलेटिक्स हो या कोई अन्य खेल।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।