विवादित 'अंपायर्स कॉल' से बचा रूट का विकेट, फिर भी भारत जीत के करीब; गावस्कर-ट्रॉट भी हैरान
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन चाहिए। उसके पास 6 विकेट बचे हैं। साभार : गूगल चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समेट दी थी। इस दौरान…

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन चाहिए। उसके पास 6 विकेट बचे हैं।

चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समेट दी थी। इस दौरान अंपायर के एक फैसले से जो रूट को जीवनदान मिला। यह फैसला सुनील गावस्कर को बहुत नागवार लगा है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी अंपायर के फैसले से 'स्तब्ध' दिखे। वाकया तब हुआ जब जो रूट 36 रन बनाकर खेल रहे थे।
मोहम्मद सिराज की एक गेंद टप्पा खाने के बाद सीधे उनके पैड से टकराई। गेंद लाइन में पिच हुई थी और पैड से नहीं टकराती तो सीधे लेग स्टंप को उखाड़ती। सिराज और टीम इंडिया ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने जो रूट को नॉट आउट करार दिया। अंपायर पॉल रीफेल के फैसले से कप्तान शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज काफी नाखुश दिखे।
भारत ने रिव्यू लिया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन में थी और लेग स्टंप से टकराती। फिर भी अंपायर कॉल रूट के पक्ष में गया और उन्हें जीवनदान मिला। तब कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, 'मैं यह विश्वास नहीं कर सकता कि गेंद इतनी ज्यादा मूव की है। आप कह रहे हैं कि यह लेग स्टंप को चूमने जा रही थी? बिल्कुल नहीं। यह लेग स्टंप उड़ाने जा रही थी।
भारत के लिए अच्छी बात सिर्फ यह है कि उसे रिव्यू नहीं गंवाना पड़ा है।' कॉमेंट्री पैनल में शामिल इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट अंपायर के फैसले से हैरान दिखे। उन्होंने कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं। रीप्ले देखने के बाद मुझे लगता है कि गेंद लेग स्टंप के अंदरूनी हिस्से से टकराने वाली थी।
रियल टाइम में देखने पर मैं यह यकीन नहीं कर सकता कि गेंद स्टंप मिस कर रही थी।’ भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि जो रूट जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए।
जल्द ही 40 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने आउट करके पवैलियन का रास्ता दिखाया। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 192 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 58 रन बनाए। केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे थे। टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को भारत को जीत के लिए सिर्फ 135 रन और बनाने हैं और 6 विकेट उसके हाथ में है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
