विंबलडन : सेमीफाइनल में सिनर ने रोका जोकोविच का 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना, लेकिन वापसी तय
शुक्रवार को नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद बताया कि यह उनका विंबलडन में आखिरी मैच नहीं था और वह कम से कम एक बार और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में खेलने का इरादा रखते हैं। साभार : गूगल मैच…

शुक्रवार को नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद बताया कि यह उनका विंबलडन में आखिरी मैच नहीं था और वह कम से कम एक बार और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में खेलने का इरादा रखते हैं।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं आज अपना विंबलडन करियर खत्म करने की योजना नहीं बना रहा हूं। मैं निश्चित रूप से कम से कम एक बार और वापसी की योजना बना रहा हूं।’’
सेंटर कोर्ट पर वर्ल्ड के नंबर एक खिलाड़ी सिनर से 6-3, 6-3, 6-4 से मिली हार ने जोकोविच के विंबलडन में रोजर फेडरर के आठ चैंपियनशिप के पुरुष रिकॉर्ड की बराबरी करने और 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के प्रयास पर पानी फेर दिया।
जोकोविच क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान आखिरी सेट में चोटिल हो गए थे और सेमीफाइनल में वह अपने पूरे रंग में नहीं दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी चोट के बारे में विस्तार से बात नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन को लेकर बात करना चाहता हूं। मुझे इस बात की निराशा जरूर है कि मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितना मैंने सोचा था या उम्मीद की थी।’’
इस स्टार खिलाड़ी ने सिनर के खिलाफ मैच में तीसरे सेट से पहले बायें पैर के ऊपरी हिस्से के उपचार के लिए ट्रेनर की मदद ली और इसके बाद पहले तीन गेम जीते। वह हालांकि असहज महसूस कर रहे थे और उन्हें आखिरी सात गेम में से छह में हार का सामना करना पड़ा।
सिनर ने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा, खासकर तीसरे सेट में, कि वह थोड़ा परेशान थे। वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।’’ जोकोविच इस साल अब तक तीनों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाए।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह चोट के कारण पहले सेट के बाद बाहर हो गए थे जबकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन में सिनर ने उन्हें फाइनल में नहीं पहुंचने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
