वर्ल्ड कप में हैट्रिक, फिर भी खुश नहीं मेसी; वजह जानकर भावुक हो जाएंगे
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने तीन गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मैदान पर अपने खेल से हर किसी का दिल जीत रहे…

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने तीन गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मैदान पर अपने खेल से हर किसी का दिल जीत रहे मेसी अंदर से बेहद परेशान हैं।
मेसी के पिता जॉर्ज मेसी बीमार हैं और वह स्वास्थ्य संबंधी समस्या से लड़ाई लड़ रहे हैं। यही वजह है कि अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहला गोल करने के बाद मेसी भावुक भी हो गए थे। सोशल मीडिया पर मेसी के पिता को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों और अफवाहों के बीच उनके परिवार का बयान सामने आया है।
मेसी के परिवार ने इस मुश्किल समय में गोपनीयता का सम्मान करने की अपील की है। इसके साथ ही परिवार ने बताया है कि मेसी के पिता बीमार हैं, लेकिन उनकी हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है। परिवार ने इसके साथ ही मेसी के पिता को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नाराजगी भी जाहिर की है।

परिवार ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में जॉर्ज मेसी का इलाज चल रहा है। परिवार ने बयान में कहा, "जॉर्ज मेसी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति से उबर रहे हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।"
परिवार ने मेसी के पिता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न उड़ाने की भी अपील की। परिवार ने साफ किया कि जॉर्ज मेसी की हेल्थ को लेकर उनके द्वारा दी गई जानकारी को ही सही माना जाए और तमाम तरह की रिपोर्ट्स पर भरोसा न जताया जाए। मेसी के परिवार ने सभी से संयम और मानवता दिखाने का भी आग्रह किया।
मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ किए गए तीन गोल के साथ ही जर्मनी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विश्व कप में मेसी अब तक कुल 16 गोल कर चुके हैं। मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला भी खेला। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना को अपना अगला मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेलना है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
