क्रॉउली की देरी से नाराज भारत, इंग्लैंड पर लगाया टाइम वेस्टिंग का आरोप
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और जैक क्रॉउली के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के आखिर में तीखी बहस देखने को मिली। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में स्कोर बराबर करने…

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और जैक क्रॉउली के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के आखिर में तीखी बहस देखने को मिली। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में स्कोर बराबर करने में सफल रही।

इस विवाद को लेकर सबकी अलग-अलग राय है। माइकल वॉन का मानना है इंग्लिश खिलाड़ी अपनी जगह सही थे और भारत को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी, जबकि पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर वह भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते तो वह भी खिलाड़ियों के साथ यही करते।
भारतीय टीम 387 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को आखिरी सेशन में सिर्फ दो ओवर खेलने थे लेकिन सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली लगातार नए तरीके अपनाकर समय बर्बाद कर रहे थे। वह बुमराह के शुरुआती ओवर में तीन बार गेंद खेलने से पीछे हटे और फिर चोट का बहाना बनाया और फीजियो को बुलाया। जिसके कारण भारतीय टीम सिर्फ एक ही ओवर डाल सकी।
इससे भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए और इंग्लिश खिलाड़ियों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा, ''अगर मैं भारतीय हैट पहना होता तो मैं ये सब करता। हम इसे तमाशा कहते हैं। खेल के मैदान पर ये सब की अनुमति है। आप ये सब चाहते हैं। आप सिर्फ गुड मार्निंग और गुड इवनिंग करे घर नहीं जा सकते। थोड़ा बहुत झगड़ा चलता है।
जब तक कि लाइन क्रास ना हो। मैं इससे सहमत हूं।'' वॉन ने एक स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, ‘‘यह समय की बर्बादी का अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि कल गिल की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था - (लोकेश) राहुल मैदान से बाहर थे और वह पारी की शुरुआत नहीं कर पाते।’’ वॉन ने कहा कि यह दोनों टीमों के लिए एक जैसा मामला है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
